Samachar Prahari
Other

चोरों ने पहले बुलडोजर चुराया, उसी से ATM उखाड़ उड़ाया कैश बॉक्स

Share

सांगली, 26 अप्रैल 2022। देश में कई राज्यों में जिस बुलडोजर का इस्तेमाल अपराधियों पर कार्रवाई के लिए हो रहा है, उसी बुलडोजर का इस्तेमाल कर कुछ चोर एक पूरा एटीएम उखाड़ ले गए। मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले की मिरज तालुका का है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें आगरा चौक पर लगे एक्सिस बैंक के ATM बूथ का दरवाजा बुलडोजर के जरिए तोड़ते हुए और ATM ​​उखाड़ते हुए देखा जा सकता है।

जांच में सामने आया है कि चोरों ने पहले एक जेसीबी को पेट्रोल पंप से चुराया और फिर इसकी सहायता से ATM को उखाड़ा। उन्होंने पूरे एटीएम रूम को भी तहस-नहस कर डाला। जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय एटीएम में 27 लाख रुपए थे। हालांकि, सांगली पुलिस को वारदात वाली जगह से कुछ दूरी पर कैश बॉक्स बरामद हुए हैं। चोरों ने उसे तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वे कैश निकालने में कामयाब नहीं रहे।


Share

Related posts

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

samacharprahari

जजों की भारी कमी से सुस्त पड़ी न्याय की रफ्तार: जिला अदालतों में 23% तो हाई कोर्टों में एक-तिहाई पद खाली

samacharprahari

फर्जी चेक और हस्ताक्षर से निकाले गए 47 लाख, केस दर्ज

Prem Chand

Leave a Comment