ताज़ा खबर
Other

देश अकेले बीजेपी को मिला 212 करोड़ का दान

Share

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल । सात चुनावी न्यासों (इलेक्टरल ट्रस्ट) को कुल 258.49 करोड़ रुपये की राशि कॉरपोरेट जगत और व्यक्तियों से बतौर दान में मिली जिनमें से 82 प्रतिशत से अधिक राशि (212.05 करोड़) अकेले भाजपा को दी गई। यह जानकारी चुनाव अधिकार निकाय एडीआर ने दी है। चुनावी न्यास गैर लाभकारी संगठन हैं जिनकी स्थापना भारत में राजनीतिक दलों के लिए उद्योगों और व्यक्तियों से व्यस्थित तरीके से चंदा प्राप्त करने के लिए की गई है। इसका उद्देश्य चुनाव संबंधी खर्चो के लिए राशि के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाना है। एडीआर ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि 23 में से 16 चुनावी न्यासों ने वित्त वर्ष 2020-21 में अपने योगदान की विस्तृत जानकारी निर्वाचन आयोग को सौंप दी है जिनमें से केवल 7 ने ही राशि मिलने की घोषणा की है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘7 चुनावी न्यासों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मिली राशि की घोषणा की है जिन्होंने उद्योग घरानों और व्यक्तियों से कुल 258.49 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है और इनमें से विभिन्न राजनीतिक दलों को 258.43 करोड़ (प्राप्त राशि का 99.98 प्रतिशत) वितरित किए हैं।’

एडीआर के मुताबिक इन सात न्यासों को प्राप्त दान में से 212.05 करोड़ रुपये भाजपा को प्राप्त हुए जो कुल राशि का 82.05 प्रतिशत है जबकि जदयू को 27 करोड़ रुपये मिले हैं जो कुल राशि का 10.45 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 अन्य पार्टियों जिनमें कांग्रेस, राकांपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, राजद, लोजपा, भाकपा, माकपा और लोकतांत्रिक जनता दल शामिल हैं, को कुल मिलाकर 19.38 करोड़ रुपये की राशि इन 7 न्यासों से मिली है।


Share

Related posts

रेलवे की क्‍वीन हुई हाईटेक, अब नए लुक में दौड़ेगी

Amit Kumar

देश में साइबर फ्रॉड का खतरा चरम पर, हाई वैल्यू घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Prem Chand

रिलायंस चेयरमैन पर सेबी ने लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

पीएमसी बैंक को नहीं मिली राहत, बढ़ी पाबंदी

samacharprahari

यूपी में शराब की ‘सेल’: ठेके बने मॉल, खरीदार बने ‘शराब के शहंशाह’!

samacharprahari

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले का खौफ अब तक बीजेपी के 40 नेता दे चुके हैं इस्तीफा

samacharprahari