ताज़ा खबर
Other

देश अकेले बीजेपी को मिला 212 करोड़ का दान

Share

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल । सात चुनावी न्यासों (इलेक्टरल ट्रस्ट) को कुल 258.49 करोड़ रुपये की राशि कॉरपोरेट जगत और व्यक्तियों से बतौर दान में मिली जिनमें से 82 प्रतिशत से अधिक राशि (212.05 करोड़) अकेले भाजपा को दी गई। यह जानकारी चुनाव अधिकार निकाय एडीआर ने दी है। चुनावी न्यास गैर लाभकारी संगठन हैं जिनकी स्थापना भारत में राजनीतिक दलों के लिए उद्योगों और व्यक्तियों से व्यस्थित तरीके से चंदा प्राप्त करने के लिए की गई है। इसका उद्देश्य चुनाव संबंधी खर्चो के लिए राशि के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाना है। एडीआर ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि 23 में से 16 चुनावी न्यासों ने वित्त वर्ष 2020-21 में अपने योगदान की विस्तृत जानकारी निर्वाचन आयोग को सौंप दी है जिनमें से केवल 7 ने ही राशि मिलने की घोषणा की है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘7 चुनावी न्यासों ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मिली राशि की घोषणा की है जिन्होंने उद्योग घरानों और व्यक्तियों से कुल 258.49 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की है और इनमें से विभिन्न राजनीतिक दलों को 258.43 करोड़ (प्राप्त राशि का 99.98 प्रतिशत) वितरित किए हैं।’

एडीआर के मुताबिक इन सात न्यासों को प्राप्त दान में से 212.05 करोड़ रुपये भाजपा को प्राप्त हुए जो कुल राशि का 82.05 प्रतिशत है जबकि जदयू को 27 करोड़ रुपये मिले हैं जो कुल राशि का 10.45 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 अन्य पार्टियों जिनमें कांग्रेस, राकांपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, राजद, लोजपा, भाकपा, माकपा और लोकतांत्रिक जनता दल शामिल हैं, को कुल मिलाकर 19.38 करोड़ रुपये की राशि इन 7 न्यासों से मिली है।


Share

Related posts

जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बुरे फंसे ट्रंप

samacharprahari

यूपी पेपर लीक केस में दो ‘मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Prem Chand

समंदर में जलता जहाज: केरल तट के पास कार्गो शिप में विस्फोट, 4 क्रू मेंबर लापता

Prem Chand

कोवोवैक्स बनेगी बूस्टर डोज, जल्द मिलेगी मंजूरी – अदार पूनावाला

Prem Chand

सीएनजी-पीएनजी के दाम एक साल में 70 फीसद तक बढ़े

samacharprahari

हीरो के चेयरमैन पर ईडी का बड़ा ऐक्शन, जब्त की 25 करोड़ की संपत्ति

samacharprahari