Samachar Prahari
Other

गुरुग्राम में 4 हथियारबंद बदमाशों ने कैश कलेक्शन वैन से लूटे एक करोड़

Share

गुरुग्राम, 18 अप्रैल 2022। हथियारों से लैस 4 बदमाशों ने सड़क के बीचों बीच बंदूक दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपए लूट लिये। यह राशि कैश कलेक्शन करने वाली एक कंपनी की वैन में ले जा जाई जा रही थी। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। वारदात नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर सोमवार की दोपहर हुई। कैश कलेक्शन करने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी जब चौक पर पहुंचे तो अचानक हथियारबंद बदमाशों ने वैन को रुकवा लिया। इन्होंने ड्राइवर समेत सभी कर्मचारियों को बंदूक के बल पर एक तरफ किया और वैन में रखा सारा पैसा लेकर चंपत हो गये। लूटी गई राशि करीब एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। यह पैसा कई कंपनियों का है जिसे कलेक्शन एजेंट‍्स ने बैंक में जमा करवाने के लिए एकत्रित किया था। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


Share

Related posts

अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी: फिच रेटिंग्स

samacharprahari

रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा चोर

Prem Chand

सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ डिश टीवी की अपील खारिज की 

Prem Chand

Leave a Comment