ताज़ा खबर
Other

गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Share

प्रयागराज, 14 अप्रैल 2022 । आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मामले में गिरफ्तार पूर्व सांसद उमाकांत यादव को गुरुवार को बड़ी राहत मिली. मामले की सुनवाई के बाद इलाहाबाद कोर्ट ने यादव को जमानत दे दी।

इस दौरान उमाकांत यादव के वकील ने दलील दी है कि मामले में यादव को झूठा फंसाया गया है और और एक आपराधिक मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यादव किसी आपराधिक गिरोह के सदस्य नहीं हैं।

याचिकाकर्ता के आपराधिक इतिहास पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि यादव के खिलाफ सभी आपराधिक मामले 2009 से पहले के हैं। इसके बाद से वह शांतिपूर्ण ढंग से जीवन व्यतीत कर रहे हैं और कानून का पालन करने वाले नागरिक रहे हैं।

न्यायमूर्ति अजय भनोट ने याचिकाकर्ता के वकील और सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका मंजूर कर ली।


Share

Related posts

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari

पश्चिम रेलवे 21 सितंबर से उपनगरीय खंड पर 500 विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगी

samacharprahari

सिटी बैंक समेटेगा भारत से कारोबार, 4 हजार नौकरियों पर खतरा

samacharprahari

वॉरेन बफे ने दान किए 1.15 बिलियन डॉलर

Prem Chand

काली कमाई का धन कुबेर निकला ड्रग इंस्पेक्टर

Vinay

UP विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा, कार्रवाई स्थगित, बेड़ियां पहनकर पहुंचे सपा विधायक

Prem Chand