Samachar Prahari
OtherPolitics

अखिलेश का दावा, बीजेपी सरकार प्रदेश में सभी मोर्चों पर नाकाम

Share

लखनऊ, 10 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में सभी मोर्चों पर नाकाम हुई है। युवाओं की समस्याओं के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया संवेदनशून्य रहा है। सूबे में कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा समेत सभी जन योजनाएं पूरी तरह चौपट हो चुकी है। शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों में भारी असंतोष है। नौजवानों में सरकार के प्रति गुस्सा है।

सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है और यह सरकार युवाओं की रोजी-रोटी का कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, ‘युवा नौकरी के लिए आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने के लिए पुलिस लाठियां बरसाती है। अब सरकार के रोजगार देने के थोथे दावों पर युवाओं को कोई यकीन नहीं है।

’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों में डर पैदा कर राज कर रही है। यह लोकतंत्र में घोर निंदनीय है। सरकार की नीयत में खोट होने की वजह से अक्सर परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं या परिणामों पर सवाल खड़े हो जाते हैं और परीक्षाएं निरस्त कर दी जाती है।


Share

Related posts

एबीआईएल ग्रुप के चेयरमैन गिरफ्तार

Prem Chand

सपा के प्रदर्शन और महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत के विरोध से हुआ शुरू यूपी विधानसभा सत्र

samacharprahari

जौनपुर में बहादुर लड़की ने की शोहदे की पिटाई

Prem Chand

Leave a Comment