ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

ब्रेन डेड मरीज ने दी तीन लोगों को नई जिंदगी

Share

मुंबई। हीरानंदानी अस्पताल से सर. एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल लाए जाने के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिए गए एक मरीज 51 वर्षीय संजय मनोहरलाल सिसोदिया के परिवार ने उनके अंगदान करने का फैसला करते हुए तीन लोगों को नई जिंदगी दी है।

मरीज सिसोदिया की एक किडनी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (आरएफएच) में दान कर दी गई, जबकि दूसरी किडनी नानावती अस्पताल को दान कर दी गई। इसी तरह, लीवर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) को दिया गया।

बता दे कि सिसोदिया को चक्कर और असंतुलन की शिकायत के बाद 17 जनवरी 2022 को भर्ती किया गया था। न्यूरो साइंसेज के निदेशक डॉ अरुण शाह की देखरेख में हीरानंदानी अस्पताल से आरएफएच में स्थानांतरित किया गया था।

डॉ. शाह ने कहा कि सिसोदिया लंबे समय से मधुमेह मेलिटस से जूझ रहे थे। उनके मस्तिष्क की एक प्रमुख धमनी के अवरुद्ध होने के कारण छोटे मस्तिष्क में स्ट्रोक की शिकायत हुई थी।

आरएफएच के सीईओ डॉ तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा कि ब्रेन डेड घोषित करने के बाद सिसोदिया परिवार ने अंगदान करने का फैसला किया। हर्ष और यश सिसोदिया ने कहा कि एक परिवार के रूप में हमने अपने पिता के अंगों को एक नेक काम के लिए दान देने का फैसला किया।


Share

Related posts

क्रेडाई ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया

samacharprahari

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप

Prem Chand

रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की याचिका खारिज

Prem Chand

राजकोषीय घाटा बढ़कर 13 प्रतिशत होने का अनुमान

samacharprahari

जज ने कहा- फैसले में बच्चे की मौत कैसे लिख दें…

samacharprahari

चुनावी रंगोत्सव पर मोदी पिचकारी और मुखोटे की धूम

Prem Chand