Samachar Prahari
Other

सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को झटका, CBI को सौंपी परमबीर सिंह मामले की जांच

Share

मुंबई, 24 मार्च 2022 । सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ कदाचार और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंप दी. न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि इस मामले की जांच किसे करनी चाहिए, शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्य पुलिस में लोगों का विश्वास फिर से बहाल करने के लिए गहन जांच की जरूरत है.

पीठ ने कहा, ‘‘हम इस दलील को स्वीकार करने में असमर्थ हैं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ शिकायत करने वालों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हमारा विचार है कि राज्य को ही सीबीआई को जांच करने की अनुमति देनी चाहिए थी.’’ पीठ ने कहा, ‘‘प्रथमदृष्टया हमारा विचार है कि कुछ मामलों में सीबीआई द्वारा जांच की आवश्यकता है. सच्चाई क्या है, किसकी गलती है, इस तरह का परिदृश्य कैसे बना, इसकी जरूर जांच होनी चाहिए. सीबीआई को इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.’’


Share

Related posts

कोस्टल रोड के लिए टाटा गार्डन के पेड़ काटने पर रोक

Prem Chand

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी कर्जमाफी का ऐलान: 56 लाख किसानों को ₹2 लाख तक राहत

samacharprahari

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, चहल के खिलाफ की थी जातिगत टिप्पणी

Prem Chand

Leave a Comment