ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

100 करोड़ की वसूली केस में देशमुख की मुसीबतें बढ़ीं

Share

सीबीआई केस में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज

मुंबई। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीआरपीसी के सेक्शन 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। इसके बाद 100 करोड़ की वसूली केस में पूर्व गृहमंत्री देशमुख की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
बता दें कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सचिन वाझे पर होटल व बार मालिकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही का दबाव डाला है। इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है।
मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने का मतलब है, देशमुख के खिलाफ सीधा एविडेंस देना। मुकदमे के दौरान अब वाझे अपने बयान से मुकर नहीं सकते।
यह पूरा मामला तब गरमाया था, जब मुंबई सीपी की पोस्ट से हटाए जाने से नाराज परमबीर सिंह ने देशमुख के करप्शन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था। उन्होंने सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक इस केस में देशमुख की कस्टडी नहीं ली है। फिलहाल देशमुख ईडी की कस्टडी में हैं।


Share

Related posts

पार्टियों के लिए ‘दागी हैं तो क्या हुआ, जीत का तो है भरोसा’

samacharprahari

सिम्फनी एयर कूलर का नया मॉडल लॉन्च

samacharprahari

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

आसमान में दिखाई दी रौशनी की श्रंखला

Prem Chand

आरएसएस ने अमेरिका में छवि सुधार पर किए करोड़ों खर्च, प्रभाव बढ़ाने के लिए लॉबिंग एजेंसी नियुक्त: रिपोर्ट

samacharprahari

झांसी: होस्टल रेप कांड में 8 आरोपी छात्र गिरफ्तार

Girish Chandra