ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनऑटोबिज़नेसविज्ञापन

रेवफिन ने जुटाई 100 करोड़ रुपये की पूंजी

Share

मुंबई। डिजिटल ई-मोबिलिटी उपभोक्ता ऋण प्लेटफॉर्म रेवफिन ने डेट मार्केट से 100 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है।
नॉर्दर्न आर्क, लिक्विलोन्स, शेल फाउंडेशन के नेतृत्व में इस फंडिंग राउंड से रेवफिन को असम, एमपी, राजस्थान और पंजाब में ई-रिक्शा के लिए वित्त मुहैया कराने में आसानी होगी।

दिल्ली स्थित कंपनी की योजना यूपी, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड में अपनी मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 20 फीसद से अधिक बढ़ाने की है।

रेवफिन के संस्थापक समीर अग्रवाल ने कहा कि ईवी फाइनेंसर के रूप में कंपनी अपनी स्थिति मजबूत करेगी। कर्ज के मासिक वितरण में 5 गुना से अधिक की वृद्धि के बाद सभी प्रमुख ई-रिक्शा ओईएम के साथ साझेदारी की है।
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के सीओओ बामा बालकृष्णन ने कहा कि हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के वित्तपोषण के लिए रेवफिन के साथ साझेदारी करके खुश हैं।


Share

Related posts

एक अणु, दो चेहरे… सही चेहरे की तलाश को नोबेल

samacharprahari

‘नवरत्नों’ की बिक्री से राजकोषीय भरपाई: 12 साल में 5.10 लाख करोड़ से ज्यादा का विनिवेश

samacharprahari

दलाल स्ट्रीट पर दबाव: 15 महीनों में सेंसेक्स 15% टूटा, FII की रिकॉर्ड निकासी से 44 लाख करोड़ की गिरावट

samacharprahari

दो साल में डिफॉल्टर्स की संख्या में काफी इजाफा

samacharprahari

सरकारी बाबू अब दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे

samacharprahari

कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैंः खड़गे

samacharprahari