ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

रूस के खिलाफ यूएनएचआरसी के प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी

Share

मतदान में भारत ने हिस्सा नहीं लिया
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में मतदान में हिस्सा नहीं लिया। परिषद की बैठक में यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई की एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग स्थापित करने के प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। मानवाधिकार परिषद ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की।

संयुक्‍त राष्‍ट्र की 47 सदस्यीय इस परिषद में यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान हुआ। प्रस्ताव के पक्ष में 32 वोट पड़े, जबकि दो वोट खिलाफ में पड़े।

भारत, चीन, पाकिस्तान, सूडान और वेनेजुएला सहित 13 देशों ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव के पक्ष में फ्रांस, जर्मनी, जापान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका ने मतदान किया।

बता दें कि भारत ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 15 देशों की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर दो प्रस्तावों और 193 सदस्यीय महासभा में एक प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया है।


Share

Related posts

भारत में विलय के बाद जम्मू-कश्मीर संप्रभु राज्य नहीं: SC

samacharprahari

सीएम पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘बीजेपी बड़ी पार्टी है और…’

samacharprahari

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Prem Chand

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

मुंबई में 4 हजार युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

samacharprahari

रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा चोर

Prem Chand