Samachar Prahari
Other

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Share

मुंबई, 2 मार्च। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे व उनके बेटे विधायक नीतेश राणे को मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन ने दिशा सालियन मौत मामले में अलग-अलग नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में नीतेश राणे को तीन मार्च को दिन में 11 बजे तथा नारायण राणे को चार मार्च को दिन में 11 बजे उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

नारायण राणे व उनके बेटे नीतेश राणे ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिशा सालियन के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर दिशा सालियन की मां ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से की थी।

दिशा सालियन की मां ने कहा था कि उनकी बेटी प्रोजेक्ट रद्द होने की वजह से तनाव में थी और उसने आत्महत्या कर ली थी। इकलौती बेटी की आत्महत्या से वे अभी तक उबर नहीं सकी हैं, अब मरने के बाद भी उनकी बेटी की बदनामी की जा रही है। इसलिए उनका जीना दूभर हो गया है।


Share

Related posts

सीएनजी-पीएनजी के दाम एक साल में 70 फीसद तक बढ़े

samacharprahari

डिमांड बढ़ने पर हवाई यात्रा टिकट पर लगा कैप खत्म होगाः हरदीप सिंह पुरी

samacharprahari

लोकसभा 2024 के महासमर का बिगुल बजा, 7 चरणों में होंगे चुनाव

Prem Chand

Leave a Comment