ताज़ा खबर
Other

स्वर्णमयी हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर, 37 किलो सोने से बढ़ी गर्भगृह की चमक

Share

मुंबई, २८ फरवरी । काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में 187 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर में सोना मढ़ा गया। मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवारों पर 30 घंटे के अंदर सोने की परत लगाई गई। मंदिर प्रशासन के मुताबिक 37 किलो सोना लगाया गया है। बचे अन्य कार्यों में 23 किलो और सोना लगाया जाएगा।

वर्ष 1835 में पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने विश्वनाथ मंदिर के दो शिखरों को स्वर्णमंडित कराया था। बताया गया कि साढ़े 22 मन सोना लगा था। उसके बाद कई बार सोना लगाने व उसकी सफाई का कार्य प्रस्तावित हुआ, लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंचा। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ ही मंदिर के शेष हिस्से व गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने की कार्ययोजना तैयार होने लगी थी। इसी दौरान करीब डेढ़ माह पूर्व बाबा के एक भक्त ने मंदिर के अंदर सोने लगवाने की इच्छा जतायी। मंदिर प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद सोना लगाने के लिए माप और सांचा की तैयारी चल रही थी। करीब माहभर तैयारी के बाद शुक्रवार को सोना लगाने का काम शुरू हुआ।


Share

Related posts

ईडी के सामने पेश नहीं हुए देशमुख

samacharprahari

मानव तस्करी के खिलाफ देश में कड़े कानूनों की जरूरत : दिल्ली महिला आयोग

Prem Chand

शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Prem Chand

धातु और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

सेबी के पास 24000 करोड़ रुपये निष्क्रिय पड़े हैं :सहारा

Prem Chand