ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

रियल एस्टेट क्षेत्र में काले धन का इस्तेमाल घटाः सचिव

Share

मुंबई। आवास एवं शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में काले धन पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों से संपत्तियों की लेनदेन में गलत तरीके से प्राप्त राशि का उपयोग घटा है।
रियल एस्टेट क्षेत्र पर आयोजित उद्योग संगठन नारेडको-माही (एसोसिएशन का महिला प्रकोष्ठ) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संपत्ति लेनदेन में लगने वाले स्टांप शुल्क में कमी हुई है और इसमें आगे चलकर और भी कटौती की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संपत्ति की खरीद-बिक्री में ईमानदारी या कालेधन के इस्तेमाल को तय करने में स्टांप शुल्क एक अहम भूमिका निभाता है। नियामकीय एजेंसियों एवं प्रवर्तन एजेंसियों की सख्ती बरतने का इस पर काफी असर पड़ा है।


Share

Related posts

जौनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बवाल

Prem Chand

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Prem Chand

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी को 10 साल की कैद 

samacharprahari

प्लाज्मा थेरेपी केंद्र का उद्घाटन

samacharprahari

बीएसएफ के हथियारों को बाहर बेचते थे, अब गिरफ्तार

samacharprahari