ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन बढ़ी, अमेरिका ने फौज भेजा

Share

अमेरिका ने पोलैंड में तैनात किए 1700 एयरबोर्न सैनिक
पोलैंड। यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंकाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन के आदेश के बाद रविवार को पोलैंड में 1700 यूएस एयरबोर्न इन्फैंट्री (पैराशूट) सैनिकों की तैनाती कर दी गई है। 82वें एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को कमांडर मेजर जनरल क्रिस्टोफर के नेतृत्व में यूक्रेन की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी पोलैंड में उतारा गया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी के अनुसार, यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव से वहां हमले की आशंका पैदा हो गई है। इस कारण यूरोप में सैनिकों की यह अस्थायी तैनाती की गई है।

इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए बड़ी मात्रा में सैन्य साजो-सामान जुटा लिए हैं। अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

शनिवार को अमेरिकी अखबारों में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया था कि रूस के हमले से यूक्रेन में 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान को खतरा है। अमेरिका के 8,500 अतिरिक्त सैनिक तैयार हैं। नाटो के बुलाने पर उन्हें तुरंत रवाना कर दिया जाएगा।

उधर, रूस ने कहा है कि उसकी यूक्रेन पर हमले की कोई योजना नहीं है। रूस का आरोप है कि अमेरिका और यूरोपीय देश इस क्षेत्र में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाकर हालात बिगाड़ रहे हैं। वे क्षेत्र में युद्ध भड़काना चाहते हैं।

बता दें कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख 20 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी है। दूसरी ओर बेलारूस की तरफ से भी यूक्रेन को घेरा जा रहा है।

समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने सैन्य अभ्यास के नाम पर 30 हजार सैनिक बेलारूस भेजे हैं। रूस ने विशेष कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित 30 हजार सैनिक, एसयू-35 लड़ाकू विमान, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और परमाणु हमला करने में सक्षम स्कैंडर मिसाइल तैनात किए हैं।


Share

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.63 करोड़ रुपये का गोल्ड जब्त

Vinay

राजभाषा का प्रथम पुरस्कार पश्चिम रेलवे को मिला

samacharprahari

पेपर लीक के बाद सेना की भर्ती परीक्षा कैंसिल, 3 अरेस्ट

samacharprahari

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari

स्टैंप ड्यूटी में बढोतरी से बिक्री व राजस्व घटा

samacharprahari

स्‍वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में 2 जगहों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमले में 2 घायल

Prem Chand