ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल-आगजनी के बाद 14 ट्रेनें रद्द

Share

सात घंटे तक रास्ते में रुकी रहीं एक्सप्रेस गाड़ियां

गया। आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा में धांधली को लेकर आक्रोशित छात्रों का गुस्सा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर निकल रहा है। पटना में रेलवे की इस रिजल्ट की गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का भी विरोध जताया।

बता दें कि बिहार के गया समेत कई जिलों में बुधवार को कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी गई। पहले एक बोगी में आग लगाई गई, इसके कुछ घंटे बाद तीन और बोगियों को आग के हवाले कर दिया गया। श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। सुपौल में भी छात्रों ने एक घंटे तक ट्रैक को जाम कर दिया गया था।

छात्रों के आक्रोश को देखते हुए बुधवार को गया पटना के बीच चलने वाली 12 पैसेंजर ट्रेनों सहित कुल 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर घंटों रोके रखा गया।

हॉस्टल में घुसकर छात्रों की पिटाई, प्रयागराज के 6 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर बिहार से यूपी तक छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है।प्रयागराज में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हॉस्टल में घुसकर पीटने के मामले में इंस्पेक्टर और दो दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने छात्रों के साथ हुई बेरहमी पर सफाई भी दी है। एसएसपी ने कहा कि उपद्रवी तत्वों के खिलाफ 13 गंभीर धाराओं में थाना कर्नलगंज पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 3 नामजद व करीब 1000 अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिए 11 लोगों की टीम बनाई गई है।
छात्रों के साथ हुई घटना के कई वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं। इसे लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।


Share

Related posts

अनिल अंबानी 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन, 25 करोड़ का तगड़ा जुर्माना

samacharprahari

धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ठाकरे

samacharprahari

शिंदे-फडणवीस सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर किया

samacharprahari

12वीं पास ‘मुन्नाभाई’ का 200 करोड़ का फर्जी CSR सिंडिकेट बेनकाब

samacharprahari

पवई ज़मीन महाघोटाले में अफसरों और बिल्डर लॉबी के गठजोड़ का खुलासा: ₹2,000 करोड़ की ज़मीन पर 4 साल का सुनियोजित खेल बेनकाब

samacharprahari

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक

samacharprahari