Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

जाली नोट तस्करी मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

Share

लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने की साजिश रचने के आरोपी के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ की विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। यह मामला नकली भारतीय मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद रोधी टीम ने नवंबर 2019 में 1,79,000 रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट पकड़े थे।
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के माल्दा के निवासी सोहराब हुसैन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पर अच्छी गुणवत्ता वाले, भारतीय मुद्रा के फर्जी नोट रखने, इन्हें हासिल करने, इनके वितरण और इनकी तस्करी करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश में विभिन्न लोगों तक नकली नोट की आपूर्ति की। बरामद किए गए नकली नोट माल्दा से भेजे गए थे।
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले मई 2020 में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। पिछले साल सितंबर में भी एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया था। नकली भारतीय नोटों की तस्करी में हुसैन की अहम भूमिका रही और वह बांग्लादेश में नकली नोटों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के संपर्क में था।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश

Prem Chand

नक्सल हमले में 5 जवान शहीद, 10 नक्सली ढेर

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक पारित: AIMPLB की नजर सुप्रीम कोर्ट पर

samacharprahari

Leave a Comment