Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

बांग्लादेश में नौका में आग लगी, 40 लोगों की मौत

Share

ढाका। दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार तड़के सुगंधा नदी में एक तीन मंजिला नौका में आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग झुलस गए। नौका में करीब 800 लोग सवार थे। कई यात्री अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तटरक्षक बल, दमकल सेवा और पुलिस के जवान नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।

पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने बताया कि ढाका से बारगुना जा रही नौका एमवी अभिजन-10 के इंजन कक्ष में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार तड़के तीन बजे आग लग गई। यह हादसा झलकथी जिले में हुआ। हादसा राजधानी ढाका से 250 किलोमीटर की दूर हुआ।अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

जहाजरानी राज्य मंत्री खालिद महमूद चौधरी ने बताया कि 310 यात्रियों की सूची मिली है, लेकिन अनुमान है कि नौका में ज्यादा यात्री सवार होंगे। उन्होंने कहा कि तड़के हुए हादसे की पृष्ठभूमि और अन्य ब्योरे का पता लगाने के लिए तीन अलग-अलग जांच शुरू की गई है। बारिशल जिले के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल 70 लोगों का इलाज जारी है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 50 और लोगों का इलाज किया जा रहा है।


Share

Related posts

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Prem Chand

केंद्र का सहयोग, राज्य का प्रयास बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे : नीतीश कुमार

Prem Chand

महिला वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 325 रन का लक्ष्य दिया, मंधाना और प्रतिका ने जड़ा शतक

samacharprahari

Leave a Comment