ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाभारतराज्यलाइफस्टाइलविज्ञापन

बड़ी कामयाबी: अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

Share

5000 KM तक टारगेट हिट करने में सक्षम
एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। सीमा सुरक्षा और मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। बुधवार की शाम लगभग 8 बजे ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल 5 हजार किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य साधने की क्षमता रखती है। इसकी जद में चीन और पाकिस्तान सहित पूरा एशिया आएगा।

अग्नि-5 का यह आठवां टेस्ट था। यह मिसाइल तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है। मिसाइल का पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में किया गया था, वहीं पिछला परीक्षण करीब तीन साल पहले किया गया था।

प्रमुख बातें:

• अग्नि-5 उच्च स्तरीय सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक लक्ष्य पर प्रहार करने में सक्षम

• मिसाइल एक थ्री स्टेज सॉलिड फ्यूल इंजन का उपयोग करती है

• ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ करने की भारत की नीति के अनुरूप सफल प्रक्षेपण जो ‘नो फर्स्ट यूज़’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है

 


Share

Related posts

डाबर को 321 करोड़ का जीएसटी नोटिस

Prem Chand

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand

रेप के आरोपी एसआई सेवा से बर्खास्त

samacharprahari

फतेहगंज की चौकी बनी अपहरण और वसूली का अड्डा, दरोगा और दो सिपाही फरार

samacharprahari

रक्षा उत्पादन में ऐतिहासिक छलांग: 1.27 लाख करोड़ का स्वदेशी निर्माण, निर्यात 21,000 करोड़ के पार

samacharprahari

रेप की घटनाओं से दुनिया में बदनाम हुआ भारत!

samacharprahari