ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई में ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हवाई अड्डे परिसर से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह की चंगुल से दो महिलाओं को भी मुक्त कराया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को गुप्त जानकारी मिली थी कि पिछले साल अवैध देह व्यापार से मुक्त कराई गई एक महिला अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर ‘देह व्यापार पर्यटन’ (सेक्स टूरिज्म) का गिरोह चला रही है।

आरोपी अपने ग्राहक को दो दिनों के लिए किसी लोकप्रिय स्थल पर एक महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए जाने की पेशकश करती थी। ग्राहक के साथ सौदे के बाद मुख्य आरोपी महिला देश में पर्यटन स्थलों को चुनने का विकल्प देती थी और गोवा इस तरह के मामलों में ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल था।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-सात ने दो नकली ग्राहकों के जरिए आरोपी से संपर्क किया और फिर मुंबई हवाई अड्डे पर जाल बिछाकर दो आरोपी महिलाओं को पकड़ा। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया कि वह गिरोह चलाती है। इस संबंध में मुख्य आरोपी और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और दो अन्य महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया।


Share

Related posts

भारत की सीमा पर चीन कर रहा ऑक्सीजन की टैंकों की तैनाती

Prem Chand

मुंबई टिकट चेकिंग स्टाफ ने नाबालिग को बचाया

samacharprahari

मुंबई में 4 हजार युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

samacharprahari

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

कुचिक ने गोवा में सीएम के सचिव से की मुलाकात

Prem Chand