ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा में भी है वंशवाद, राजनीतिक परिवार से हैं 45 सांसद

Share

कांग्रेस सांसद ने किया दावा, भाजपा करती है दुष्प्रचार

मुंबई। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रिपुना बोरा ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा में 45 ऐसे सांसद हैं, जिनकी राजनीतिक वंशवाद की पृष्ठभूमि है। यह संख्या किसी भी अन्य पार्टी के मुकाबले ज्यादा है। अन्य राजनीतिक पार्टियों की तुलना में भाजपा में राजनीतिक परिवारवाद और वंशवाद अधिक है, लेकिन उल्टे वह दूसरी पार्टियों को बदनाम करती है।

कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा में सबसे ज्यादा राजनीतिक परिवारवाद है, लेकिन वह ऐसी धारणा पैदा करती है कि उसके यहां परिवारवाद नहीं है। वह विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाती है। उन्होंने एक बयान में दावा किया कि भाजपा के दोनों सदनों के 388 सांसदों में से करीब 45 ऐसे संसद सदस्य हैं, जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार और वंशवाद से ताल्लुक रखते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसे सिर्फ छह सांसद हैं। इनमें से दो लोगों का ताल्लुक गांधी-नेहरू परिवार से है। उन्होंने 27 परिवारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके दो या इससे अधिक लोग मौजूदा समय में भाजपा या उसकी सरकारों में अलग-अलग पदों पर हैं या अतीत में रह चुके हैं।


Share

Related posts

अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन का परीक्षण

Prem Chand

उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी

Prem Chand

पति-पत्नी की लड़ाई में उड़ता विमान भी धरती पर उतारा गया

samacharprahari

…तो सीबीआई को ट्रांसफर करूंगी केस; कोलकाता कांड पर बोलीं ममता

samacharprahari

चारा घोटाला: लालू यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में मिली जमानत

samacharprahari

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

samacharprahari