ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

देश में नकली करेंसी की बरामदगी 190 प्रतिशत बढ़ी

Share

महाराष्ट्र में एक साल में 83.61 करोड़ रुपये के फर्जी नोट बरामद हुए

मुंबई। केंद्र सरकार ने नोटबंदी करते हुए दावा किया था कि इस फैसले से देश में नकली करेंसी व काला धन खत्म हो जाएगा। लेकिन डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने और डिमोनेटाइजेशन करने के बावजूद देश में फर्जी भारतीय करेंसी बरामदगी के मामलों में कमी नहीं आई है। देश में नकली करेंसी की बरामदगी पिछले एक साल में 190 प्रतिशत बढ़ी है। देश भर में नकली भारतीय करेंसी पकड़े जाने के कुल 385 केस विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुए हैं। नकली नोट मामले में कुल 633 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में देश में कुल 92.18 करोड़ मूल्य की 8,34,947 फर्जी भारतीय करेंसी पकड़ी गई। यह वर्ष 2019 में पकड़ी की कुल फर्जी भारतीय करेंसी की तुलना में 190.5 फीसदी अधिक है। एनसीआरबी के अनुसार वर्ष 2019 में कुल 2,87,404 फर्जी भारतीय करेंसी पकड़ी कई थी, जिसका कुल मूल्य 25.39 करोड़ रुपये था। पिछले साल महाराष्ट्र में 97 लोगों के पास से 6,99,495 भारतीय नकली नोट पकड़े गए थे, जिसका कुल मूल्य 83.61 करोड़ रुपए था। महाराष्ट्र में फर्जी नोट बरामदगी के 42 केस दर्ज हुए थे।

 

राज्य           केस      अरेस्ट    नकली     नोट मूल्य (रुपये)

महाराष्ट्र       42       97      6,99,495     83.61 करोड़
राजस्थान      —         —        6,190          27.35 करोड़
पश्चिम बंगाल   81     111    24,227        2.46 करोड़
पंजाब            —        —        14,444        95.80 लाख
गुजरात         23       32       20,360       87.96 लाख
उत्तर प्रदेश      52      55        17,078      38.79 लाख
दिल्ली            04        —         3,476         4.16 लाख
मध्य प्रदेश      05         —          2,085        2,02 लाख

2000 रुपये       2,44,834 नोट

1,000 रुपये       3,18,143 नोट

पुराने 500 रुपये   5,789 नोट
नये 500 रुपये     2,09,685 नोट
200 रुपये           11,841 नोट
100 रुपये            33,443
पुराने 50 रुपये      1,589 नोट
नये 50 रुपये         8,599 नोट
20 रुपये               34 नोट
10 रुपये               990 नोट


Share

Related posts

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज़

samacharprahari

शेयरों का हाई वैल्युएशन, एफपीआई ने की 13,000 करोड़ की बिकवाली, 5 कंपनियों को 1.67 लाख करोड़ का नुकसान

Prem Chand

मार्च में 200 कंपनियों ने दिवालिया के लिए आवेदन किया

samacharprahari

सरकार ने परमबीर को छह जुलाई तक गिरफ्तारी से दी राहत

Prem Chand

पिछले सात वर्षों में मुंबई में 3945 इमारतें गिरी, 300 लोगों की मौत और 1146 घायल

Prem Chand

ईमेल आईडी नहीं बना पाए मंत्री, लेकिन 70 लाख के यूरोपीय दौरे को हरी झंडी

samacharprahari