ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरदुनियाभारत

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Share

धवन-चहल और कुलदीप का पत्ता कटा, नए रूप में शामिल हुए धोनी

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर आर. अश्विन की 4 साल बाद टी-20 प्रारूप क्रिकेट में वापसी हुई है। घरेलू मैचों और आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार को भी टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिला है। हालांकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि स्टैंड बाय के रूप में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, और दीपक चाहर को रखा गया है।

टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) में होगा। आठ देशों का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 23 सितंबर से खेला जाएगा। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी शामिल है। इसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय टीम 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस टूर्नामेंट के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स हावी

आईपीएल के आधार पर सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को मौका मिला है। मुंबई इंडियंस के 6 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के 4 खिलाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के 3 खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के एक-एक खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है। राजस्थान रॉयल टीम के किसी भी खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है।

भारत की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), के.एल. राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।


Share

Related posts

वैश्विक तनाव के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद, 11 देशों के मंच पर व्यापार, तकनीक और खाद्य सुरक्षा पर भारत का दांव

samacharprahari

पटियाला में जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प

Prem Chand

सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए: अखिलेश

samacharprahari

परमबीर सिंह पर 5000 रुपये का जुर्माना

samacharprahari

संजय राउत की हिरासत 2 नवंबर तक बढ़ी

Prem Chand

महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जले: दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, भीड़ को हटाया गया

Prem Chand