ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

आयकर विभाग ने 175 करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति जब्त की

Share

महाराष्ट्र और गोवा के 44 परिसरों पर आईटी ने चलाया तलाशी अभियान

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा में एक ग्रुप कंपनी के स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। कंपनी पुणे, नासिक, अहमदनगर और गोवा की एक प्रमुख इस्पात निर्माता और ट्रेडर है। 44 से अधिक परिसरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, कागजात और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। अब तक कुल 175.5 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला है, जिसमें नकदी और आभूषण, स्टॉक की कमी और बड़े पैमाने पर फर्जी खरीद भी शामिल है।
आयकर विभाग ने बताया कि सबूतों से पता चला कि कंपनी फर्जी चालान की मदद से स्क्रैप और स्पंज आयरन की फर्जी खरीद और बुकिंग के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में लिप्त थी। चालान जारी करनेवाली कंपनियों से भी पूछताछ की गई। इनका कहना है कि उन्होंने केवल बिल की आपूर्ति की है, लेकिन कोई सामग्री बेची नहीं है। जीएसटी इनपुट क्रेडिट का दावा करने के लिए नकली ई-वे बिल भी बनाए हैं।

पुणे के जीएसटी प्राधिकरण ने जीपीएस की मदद से नकली ई-वे बिलों की पहचान की। अब तक लगभग 160 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसके अलावा, परिसर से 3.5 करोड़ रुपये के माल की शॉर्टेज भी पकड़ी गई है। परिसर से 4 करोड़ के अतिरिक्त स्टॉक भी बरामद हुआ है। बेहिसाब संपत्तियों में निवेश का भी पता चला है। जांच एजेंसी ने 3 करोड़ रुपये कैश और 5.20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की 194 किलोग्राम की बेहिसाब चांदी की वस्तुएं भी बरामद किया है।


Share

Related posts

1600 मिल वर्कर्स कोड-59 के जाल में उलझे!

samacharprahari

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Prem Chand

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari

जुहू बीच के दुकानदारों को राहत, कम होगा किराया

samacharprahari

लेटरल एंट्री पर सरकार का यू-टर्न, विपक्ष के हमलों के बीच अब रद्द करेगी विज्ञापन

samacharprahari

विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट का झटका: ‘राहत चाहिए तो पहले भारत लौटें’     

samacharprahari