ताज़ा खबर
OtherPolitics

भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री की संपत्ति कुर्क

Share

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बढ़ी मुसीबत

भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने 5.73 करोड़ की संपत्ति जब्त किया

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हो चुके महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की मुसीबत बढ़ गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उनकी कुल 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। जांच एजेंसी ने उनके एक बैंक अकाउंट को भी सील कर दिया है, जिसमें कुल 86 लाख रुपये जमा थे।

ईडी की ओर से बताया गया कि एकनाथ खडसे के अलावा उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी के बैंक अकाउंट को सील किया गया है। इसके अलावा लोणावला का एक बंगला, जलगांव में तीन लैंड पार्सल और तीन फ्लैट भी जब्त किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ईडी की ओर से यह कार्रवाई पुणे भूमि सौदा मामले में की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2017 में एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी, दामाद गिरीश चौधरी और मूल भूमि मालिक अब्बास अकानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। यह मामला खडसे और अन्य द्वारा पुणे के पास एमआईडीसी में मुख्य भूखंड खरीद में कथित अनियमितताओं से संबंधित था। हालांकि वर्ष 2018 में एसीबी ने 22 पेज की रिपोर्ट के जरिए खडसे को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन बाद में यह मामला ईडी के पास चला गया और फिर कार्रवाई शुरू हो गई।


Share

Related posts

सौरव गांगुली के ट्वीट पर अटकलें तेज

samacharprahari

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में किया सुसाइड का प्रयास

samacharprahari

Crime News: UP से नाबालिग का अपहरण, मुंबई में यूं पकड़ा गया शातिर

samacharprahari

जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

samacharprahari

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव: ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, युद्ध का खतरा मंडरा रहा है

samacharprahari

पुलिस काफी दबाव में कर रही है काम, करें सहयोगः अदालत

samacharprahari