ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

तालिबान ने कहा-हम इस्लामी कानून के मुताबिक देश चलाएंगे

Share

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पहली बार तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को दुनिया के नाम संदेश में कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। हम दुनिया को ये भरोसा देते हैं कि हमारी जमीन से आपको नुकसान पहुंचान नहीं दिया जाएगा। मुजाहिद तालिबान की संस्कृति परिषद का प्रमुख भी है। जबीउल्लाह को दुनिया पहली बार देख रही है। अभी तक उसकी कोई तस्वीर मीडिया के सामने नहीं आई थी। जबीउल्लाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा, हमें अफगानिस्तान को आजाद कराने का गर्व है। हम किसी के प्रति नफरत की भावना नहीं रखेंगे। हमें बाहरी या अंदरूनी दुश्मन नहीं चाहिए। हमारे पास अपने धर्म के हिसाब से चलने का अधिकार है। दूसरे देशों में अलग नीतियां हैं, अलग धर्म है, अलग विदेशी नियम हैं। हम सभी के नियमों का सम्मान करते हैं। हम भी उसी तरह अपने मूल्यों के हिसाब से अपनी नीतियां बनाना चाहते हैं। किसी को हमारे नियमों और सिद्धांतों से चिंता नहीं होनी चाहिए।

मुजाहिद ने कहा, अपने नेता के आदेश पर हमने सभी को माफ कर दिया है। हम सभी की सुरक्षा की गारंटी लेते हैं। सभी दूतावास सुरक्षित हैं। मौजूदा परिस्थितियों में वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र को भरोसा देना चाहते हैं कि अफगानिस्तान में सब सुरक्षित हैं। इस्लामी अमीरात महिलाओं को शरियत के हिसाब से अधिकार देगी। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगी। हमारी औरतें मुसलमान हैं, उन्हें शरियत के हिसाब से रहना होगा।


Share

Related posts

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari

नीरव मोदी के 110 करोड़ की संपत्ति की नीलामी शुरू

Vinay

EVM से BJP को मिल रहे एक्स्ट्रा वोट- सुप्रीम कोर्ट ने EC से आरोपों की जांच करने को कहा

Prem Chand

रिलायंस जियो का नया धमाका, 749 रुपये में साल भर तक अनलिमिटेड कॉल और डेटा

Prem Chand

धोखाधड़ी करने के जुर्म में भारतीय को नौ साल की जेल

samacharprahari