ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी

Share

तलाश के लिए अभियान जारी, अब तक बता नहीं चला

देहरादून। मुंबई के बोरीवली निवासी तीन युवा सैलानी गंगा की तेज धार में बह गए। इनकी तलाश के लिए गुरुवार को भी मानसून के कारण उफनाई गंगा नदी में अभियान जारी रहा। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुधवार को गंगा नदी में बहीं दो युवतियों और एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। नदी में बहे लोगों के नाम मेलराय दांते, मधुश्री खुरसांगे और अपूर्वा केलकर हैं। सभी सैलानियों की उम्र 21—22 वर्ष है।

टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मानसून के कारण गंगा नदी का बहाव बहुत तेज होने के कारण सैलानियों की तलाश में बहुत मुश्किल आ रही है। नदी के किनारे—किनारे राफ्ट की मदद से सैलानियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। सैलानियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि ऋषिकेश के निकट टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में स्थित एक होटल में तीन युवकों और दो युवतियों का एक दल ठहरा था। यह लोग गंगा नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। नहाने के दौरान एक युवती तेज धार में बहने लगी, जिसे बचाने के लिए एक युवती और एक युवक आगे बढे, लेकिन गंगा के तेज बहाव में तीनों ही बह गए। होटल मालिक को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की।


Share

Related posts

पवई ज़मीन महाघोटाले में अफसरों और बिल्डर लॉबी के गठजोड़ का खुलासा: ₹2,000 करोड़ की ज़मीन पर 4 साल का सुनियोजित खेल बेनकाब

samacharprahari

आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हराया

samacharprahari

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

श्रीलंका में हालात बेकाबू, सड़कों पर उतरी सेना

samacharprahari

52 करोड़ के टूरिज्म घोटाले में बड़ा कदम: ईडी ने जब्त संपत्ति लौटाई

Prem Chand

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल-आगजनी के बाद 14 ट्रेनें रद्द

Amit Kumar