ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनटेकताज़ा खबरदुनियाभारतलाइफस्टाइल

13 अरब साल पुराना आकाशगंगा का वीडियो

Share

NASA ने जारी किया पुराने डेटा का वीडियो

वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आकाशगंगा के 13 अरब साल पुराने डेटा का वीडियो जारी कर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में नासा ने पिछले 13 अरब साल में ध्वनि के जरिए आकाशगंगा की उत्पत्ति की स्पीड को दर्शाया है। नासा के हब्बल टेलिस्कोप के जरिए कैद किए गए इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नासा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया है कि आप 13 अरब साल का डेटा सुन रहे हैं। वर्ष 2014 से इस हबल अल्ट्रा डीप फील्ड छवि में आकाशगंगाओं को ध्वनि में दर्शाया गया है। हम प्रत्येक आकाशगंगा के लिए एक अलग धुन सुन रहे हैं, जब वह इस वीडियो में प्रकाश के रूप में दिखाई देता है। आकाशगंगा जितनी दूर होगी, उसके प्रकाश को हबल तक पहुंचने में उतना ही अधिक समय लगेगा।

1990 में लॉन्च हुआ था हबल टेलिस्कोप
नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अप्रैल 1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया था। इसे डिस्कवरी स्पेस शटल के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। अमेरिकी एस्ट्रोनॉमर एडविन पोंवेल हबल के नाम पर इस टेलिस्कोप को ‘हबल’ नाम दिया गया। नासा का एकमात्र ऐसा टेलिस्कोप है, जिसे अंतरिक्ष में ही सर्विसिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। 13.2 मीटर लंबा यह टेलिस्कोप 11 हजार किलोग्राम वजनी है। यह धरती की लोवर ऑर्बिट में परिक्रमा करता है।


Share

Related posts

कर्ज देने के नाम पर लोगों से ठगी

Prem Chand

₹620 करोड़ का चंदा, एक उम्मीदवार और बंद दफ्तर: ‘आम जनमत पार्टी’ के करोड़ों के खेल में जांच एजेंसियों का शिकंजा

samacharprahari

जब मुद्रा हथियार बन जाए: डॉलर की ताकत के बीच भारत का रुपया कितना सुरक्षित?

samacharprahari

सरकारी बैंकों को तगड़ा झटका; जमा पूंजी की जंग में निजी बैंकों ने मारी बाजी

samacharprahari

हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में थापर की अर्जी पर ईडी से मांगा जवाब

Girish Chandra

महाराष्ट्र विधायक अयोग्यता पर क्या दोबारा मिलेगी तारीख या फिर होगा फैसला…

samacharprahari