ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कपड़े का नाप लेने आई महिला टेलर के साथ गैंगरेप

Share

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और लचर पुलिस महकमे की खुल रही है पोल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों से रेप और गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुजफ्फरनगर में एक महिला टेलर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने बेटे के कपड़े का नाप देने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला टेलर को बुलाया था। जैसे ही महिला टेलर उसके घर पहुंची, वहां तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला
भोपा थाना क्षेत्र में रहनेवाली पीड़िता घर पर सिलाई का काम करती थी। गुरुवार शाम को उसके पड़ोस की एक महिला ने अपने 4 वर्षीय बेटे के कपड़े की नाप लेने के बहाने घर बुलाया था। जब वह पड़ोसन के घर पर पहुंची, तो पड़ोसन ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। कमरे में गांव के ही तीन युवक पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से रेप किया। युवती के भाई ने भोपा थाने में तहरीर दी है। भोपा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Share

Related posts

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी

samacharprahari

झेलम नदी में एक नाव पलटने से 6 बच्चों की मौत 10 लोग लापता

samacharprahari

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari

बंद था रेलवे का फाटक, जीप का दरवाजा खोलकर फरार हो गए बदमाश!

Amit Kumar

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ रुपये की ठगी

Prem Chand

कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Prem Chand