ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

रैन्समवेयर के नाम पर एक हजार अरब डॉलर का भुगतान

Share

वित्तीय कंपनियों को साइबर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की जरूरत

मुंबई। दुनिया के विभिन्न देशों में साइबर हमलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चालू वर्ष की पहली छमाही में विभिन्न कंपनियों ने करीब 1,000 अरब डॉलर का भुगतान रैन्समवेयर के लिए किया है। वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों को साइबर हमले से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति को जल्दी ही मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

द इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक राजेश पंत ने कहा कि वर्ष 2021 रैन्समवेयर का वर्ष है। साइबर सुरक्षा के लिए कंपनियों को जरूरी उपाय करने की जरूरत है। इस साल साइबर क्राइम से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 6,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वित्तीय क्षेत्र में आंकड़े काफी महत्वपूर्ण होते हैं। संवेदनशील और व्यक्तिगत आंकड़े उपलब्ध होते हैं। संयुक्त संसदीय समिति जल्द ही डेटा सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रही है। जल्द ही एक विधेयक पेश किया जाएगा। विधेयक यूरोपीय डेटा संरक्षण कानून के अनुरूप है।


Share

Related posts

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की दूसरी FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Prem Chand

वजीरएक्स मामले से उजागर हुआ क्रिप्टो का ‘स्याह पहलू’

Vinay

फोन टैप करने वाले अधिकारी को सुरक्षा दे रही केंद्र सरकार – राउत

Prem Chand

इस बार नहीं आएंगे लालबागचा राजा

Prem Chand

बच्ची के रोने से मां की जान बची

samacharprahari

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर दो हजार रुपए के पार

samacharprahari