ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मॉनसून सत्र का पहला दिन, 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई।

महाराष्ट्र विधानसभा में मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। भाजपा के विधायकों ने कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा किया। भाजपा नेताओं पर स्पीकर के केबिन में जाकर अधिकारियों से धक्का-मुक्की का आरोप लगा है। इससे पहले नेताओं ने सदन की सीढ़ियों पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

12 विधायक एक साल के लिए निलंबित
सदन में हो रहे हंगामे के बाद सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों ने भाजपा विधायकों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया। भाजपा के संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भातखलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, राम सातपुते, विजय कुमार रावल, योगेश सागर, नारायण कुचे, कीर्ति कुमार बंगड़िया अगले एक साल के लिए निलंबित किए गए हैं।

पीठासीन अधिकारी से बदतमीजी
नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने पीठासीन अधिकारियों के साथ बदतमीजी की। सदन के अंदर नेता विपक्ष ने स्पीकर का माइक तोड़ा। हाउस स्थगित होने के बाद भाजपा नेताओं ने स्पीकर के केबिन में जाकर अधिकारियों से 15 मिनट तक बहस व धक्का-मुक्की की।


Share

Related posts

सीमा पार से हथियार और नशे की खेप पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Girish Chandra

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Prem Chand

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में किया सुसाइड का प्रयास

samacharprahari

नीति आयोग की बैठक को बीच में छोड़ आईं ममता

Prem Chand

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, मनचले कर रहे थे पीछा

samacharprahari