ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

‘ताउते’ को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन तैयार

Share

मुंबई। पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अरब सागर में बन रहा ये साइक्लोन भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। आशंका जताई गई है कि 150 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लक्षद्वीप में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि केरल में गुरुवार रात से बारिश जारी है। कई जिलों में राहत शिविर बनाए गए हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंटर अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य के तीन तटीय जिलों में साढे छह हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इनमें रत्नागिरी 3896 ,सिंधुदुर्ग 144 और रायगढ़ में 2500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 18 मई को गुजरात के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है। मत्स्य विभाग के साथ प्रभावी और निरंतर संपर्क और इंडिया कोस्टगार्ड शिप व विमानों की ओर से लगातार मछुआरों को समय पर मौसम के बारे में अलर्ट किया गया है। चक्रवात ताउते आने से पहले महाराष्ट्र की सभी 4526 मछली पकड़ने वाली नौकाएं और गुजरात की 2258 नौकाओं को सुरक्षित रूप से बंदरगाह पर लौटा दिया गया है।

चक्रवात ‘ताउते’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा के तहत अधिकारियों को हर संभव उपाय करने को कहा गया है। इसके साथ ही बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में कोविड प्रबंधन, वैक्सीन कोल्ड चेन और पावर बैक अप और चक्रवात के कारण संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक दवाओं के भंडारण के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Related posts

पत्रकार सौम्या मर्डर केस में 5 आरोपी दोषी करार

Prem Chand

चेन्नई में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट सुरक्षित

samacharprahari

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Amit Kumar

आईडीबीआई में 4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा फेडरल बैंक

samacharprahari

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, भारी नुकसान की आशंका

samacharprahari

ICC मेन्स T20I क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेट हुए सूर्यकुमार यादव

samacharprahari