ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘वाझे ने लिखा था अंबानी को धमकी वाला पत्र’

Share

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी की एंटीलिया बिल्डिंग के बाहर 25 फरवरी को जिलेटिन भरी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की गई थी। उस गाड़ी में एक धमकी भरा पत्र भी मिला था। मुंबई पुलिस का कहना है कि यह पत्र पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने ही लिखा था। मंगलवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने वाझे को पुलिस सर्विस से बर्खास्त कर दिया।
बता दें कि स्कॉर्पियो में वाझे ने जो पत्र लिख छोड़ा था, वह मुकेश के अलावा पत्नी नीता को भी संबोधित था। इसमें लिखा था, ‘नीता भाभी और मुकेश भइया और फैमिली। एक झलक है यह। अगली बार यह सामान पूरा कनेक्ट होकर आएगा। ओरिजिनल गाड़ी में आएगा। पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है। संभल जाना। गुड नाइट।’
बताया जा रहा है कि वाझे के बाद सुनील माने और रियाज काजी को भी बर्खास्त किया जाएगा। यह दोनों भी वाझे की तरह जेल में ही हैं। जिलेटिन केस में एनआईए ने हालांकि अब तक कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। फिलहाल मुंबई पुलिस कमिश्नर ने वाझे को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि वाझे ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और जिलेटिन वाली स्कॉर्पियो मुकेश अंबानी की बिल्डग के बाहर खड़ी की। वाझे को बर्खास्त करने के जो कारण गिनाए गए हैं, उसमें सीपीयू, डीवीआर जैसे ऐविडेंस नष्ट करने की बात भी कही गई है।


Share

Related posts

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

samacharprahari

छह साल में पेट्रोल और डीजल पर 300 प्रतिशत का टैक्स वसूला!

samacharprahari

मुंबई में ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार

Vinay

जीडीपी में गिरावट की नारायणमूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज: ‘मोदी है तो मुमकिन है’

samacharprahari

पुणे में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक करते हुए उसके निजी अंगों पर ताला लगाकर फेंक दी चाबी

Prem Chand

एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों ने कहा- यहां कोई कुछ सुनने वाला नहीं है, फ्लाइट का कुछ पता नहीं

samacharprahari