ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरभारतराज्य

मेट्रो 7 और 2ए पर चलेंगी मेट्रो, ट्रायल रन होगा शुरू

Share

मुंबई। कोरोना संकट के दौरान मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर आई है। शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए मई के अंतिम सप्ताह से मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो के ट्रायल रन के लिए 20 किमी लंबा मार्ग तैयार कर लिया है।
एमएमआरडीए के अनुसार, मेट्रो 7 और मेट्रो 2ए कॉरिडोर के कामराज नगर स्टेशन और आरे स्टेशन के बीच ट्रायल रन शुरू होंगे। साल 2021 के अंत तक प्रशासन ने दोनों कॉरिडोर पर सेवा आरंभ करने की योजना बनाई है। एमएमआरडीए कमिश्नर आर. ए. राजीव के अनुसार, कोरोना और लॉकडाउन की वजह से प्राधिकरण को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। 20 किमी लंबा मेट्रो मार्ग तैयार कर लिया गया है। मई के अंतिम सप्ताह में मेट्रो का ट्रायल रन आरंभ हो जाएगा। आगामी कुछ महीने में ट्रायल की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। ट्रायल रन के लिए देश में बनी मेट्रो ट्रेन पहले ही मुंबई आ चुकी है। इसे चारकोप डिपो में रखा गया है। मेट्रो 7 और मेट्रो 2ए कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 35 किमी है। ट्रैक
बिछाने और ओवर हेड वायर समेत अन्य कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं।


Share

Related posts

एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का आतंकी

Prem Chand

गोयल के खिलाफ बंद होगा मामला!

samacharprahari

मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स लॉन्च

Amit Kumar

आयात बढ़ने से व्यापार घाटा दोगुना से अधिक हुआ

samacharprahari

41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता ‘पदक’

samacharprahari

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगाः राहुल नार्वेकर

Prem Chand