Samachar Prahari
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

भारत में कोविड-19 की ‘भयानक’ स्थिति, यह चेतावनी की घंटी : यूनीसेफ

Share

मुंबई। भारत में केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही प्रशासनिक लापरवाही से कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप तेज हो गया है। कोविड महामारी से हो रही मौत पर यूनीसेफ ने भी चिंता जताई है। यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड यानी यूनीसेफ ने कहा कि भारत में कोविड-19 की ‘भयानक’ स्थिति ‘हम सभी के लिए’ चेतावनी होनी चाहिए और इसकी प्रतिध्वनि वायरस संबंधी मौतों, वायरस में बदलाव और आपूर्ति में देरी के संदर्भ में क्षेत्र और विश्व में तबतक सुनाई देगी, जबतक दुनिया इस देश की मदद के लिए कदम नहीं उठाएगी।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने भारत को 20 लाख फेसशील्ड और दो लाख मास्क सहित अहम जीवनरक्षक सामान की अतिरिक्त की आपूर्ति की है। एजेंसी की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर ने कहा, ‘भारत की भयानक स्थिति ने हम सभी के लिए चेतावनी की घंटी बजा दी है।’ उन्होंने कहा, ‘जबतक दुनिया भारत की मदद के लिए कदम नहीं उठाती, तबतक वायरस संबंधी मौतों, वायरस में बदलाव और आपूर्ति में देरी सबंधी प्रतिध्वनि क्षेत्र एवं पूरी दुनिया में सुनाई देगी।’


Share

Related posts

पहले चरण के चुनाव में 60% मतदान 

Prem Chand

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव, BMC पर भी आया अपडेट

samacharprahari

टी-20 विश्‍व कप में भारत-पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत

samacharprahari

Leave a Comment