ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कोरोना प्रबंधन की खामियों का सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो जारी करें युवा : अखिलेश यादव

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को युवाओं से देश व प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की खामियों का ऑडियो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी करने की अपील की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बिस्तर को लेकर मारामारी बची है, प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं, यह बेहद दुखद है।
उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मैं देश व विशेषकर उत्तर प्रदेश के युवाओं से एक विशेष अपील करता हूं कि वे अपने को सुरक्षित रखते हुए देश-प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन, बेड व दवाइयों की कमी को सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो, फोटो, ट्वीट के माध्यम से उजागर करें, शायद इससे ही सोती हुई भाजपा सरकार जागे।’ इससे पहले एक बयान में उन्होंने कहा,‘भारत में कोरोना महामारी के दौर में सरकारी अव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है।’
अखिलेश यादव ने दावा किया,‘कई देशो ने भारत यात्रा पर रोक लगा दी है तो कुछ ने अपने देशवासियों को भारत छोड़ने की एडवायजरी (परामर्श) जारी कर दी हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया,‘वैश्विक स्तर पर इससे भारत की छवि खराब हो रही है, लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा सरकार अपनी ऐंठ एवं अहंकार में डूबी है, विपक्ष का सहयोग लेने के बजाय उनको बदनाम करने पर तुली है। विदेश में सरकारों ने जन सहयोग से संकट पर काबू पाया है, पर यहां तो अकेले ही सब श्रेय लेने के चक्कर में मुख्यमंत्री तीसमार खां बने हुए हैं और जनता की सांसों से खिलवाड़ हो रहा है।’


Share

Related posts

गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

samacharprahari

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

छत्तीसगढ़ में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

samacharprahari

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

samacharprahari

ईडी ने 1146 करोड़ रुपये की हेराफेरी में एक कारोबारी को अरेस्ट किया

Vinay

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी 20 लाख की फिरौती

Prem Chand