ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा। राज्य में 14 अप्रैल से लोगों की आवाजाही और कई अन्य गतिविधियों पर रोक है। यह रोक 30 अप्रैल तक लगाई गई थी। इन पाबंदियों से जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। टोपे ने कहा कि राज्य में काफी हद तक कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो गई है, लेकिन सभी सदस्यों ने इन प्रतिबंधों को बढ़ाने का समर्थन किया है। कोरोना वायरस के 60,000 से ज्यादा मामले हैं। दैनिक मामले 70,000 से अधिक होने का अनुमान था, लेकिन फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। फिलहाल किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खोलने की इजाजत है, जबकि सामान की ‘होम डिलिवरी’ रात आठ बजे तक ही करने की इजाजत है।


Share

Related posts

शरद पवार की पत्नी और पोती को बारामती टेक्सटाइल पार्क में एंट्री से रोका

Prem Chand

‘वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से नहीं हटाएंगे नरेंद्र मोदी का फोटो’

Prem Chand

पावर ग्रिड फेल को लेकर न हो सियासतः सत्ता पक्ष

samacharprahari

386 प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

samacharprahari

जनधन योजना 2025: जनधन का हाल – “खाता खुला है, मगर तिजोरी खाली है”

samacharprahari

यस बैंक ने एडीएजी की तीन संपत्तियों पर किया कब्जा

samacharprahari