ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नौसेना ने 3000 करोड़ रुपये का ड्रग जब्त किया

Share

कोच्चि। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मछली पकड़ने वाले एक जहाज से 3,000 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। इस जहाज के विदेशी मूल का होने की आशंका है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुवर्ण’ अरब सागर में निगरानी गश्त पर था। उसी समय एक संदिग्ध नौका को समुद्र में गुजरते देखा गया। भारतीय नौसेना के दल ने उस जहाज की तलाशी ली, तो उसमें 300 किलोग्राम से अधिक मात्रा की ड्रग बरामद हुई। नौसेना के निर्देश पर जहाज के चालक दल व सदस्यों को कोच्चि बंदरगाह पर ले जाया गया। ड्रग तस्करी का यह मार्ग मकरान तट से शुरू होता है और भारतीय, मालदीव और श्रीलंका गंतव्यों की ओर जाता है। इस सिंडिकेट को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है।


Share

Related posts

भारत में आजीविका संकट गहराने की आशंका: अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज

samacharprahari

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

देश में कोरोना के 4.40 लाख केस, 14,011 मौत

samacharprahari

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी मामले में आरोपी अरेस्ट

Vinay

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

samacharprahari