Samachar Prahari
PoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

स्वेज नहर में अटका जहाज जब्त, मिस्र ने मुआवजा मांगा

Share

प्रहरी संवाददाता। हाल ही में मिस्र की स्वेज नहर में विशालकाय जहाज एवर गिवेन अटक गया था, जिससे कार्गो सेवाएं प्रभावित हुईं। इस जहाज को अब मिस्र की सरकार ने जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने 90 करोड़ डॉलर का मुआवजा भी मांगा है। अदालत के आदेश पर इस जहाज को जब्त किए जाने की बात कही गई। रकम चुकाने के बाद ही जहाज
को छोड़ा जाएगा। अल एहराम अखबार को स्वेज नहर अथॉरिटी के प्रमुख ओसामा राबी ने बताया ’90 करोड़ डॉलर का
मुआवजा नहीं चुकाने के कारण एवर गिवेन को जब्त किया गया है।’
पिछले महीने एवर गिवेन जहाज नहर के संकरे रास्ते में अटक गया था। करीब 6 दिनों तक चले प्रयास के बाद इसे हटाकर रास्ता फिर से शुरू किया गया था। जहाज अटकने से जहाजों की आवाजाही थम गई थी। इस दौरान मिस्र को भी हर दिन करीब 12 से 15 मिलियन डॉलर के राजस्व का नुकसान हो रहा था।


Share

Related posts

सेंचुरी मैट्रेस ने ‘स्लीप ईट ऑफ’ कैंपेन लॉन्च किया

samacharprahari

अमरावती में कर्फ्यू लागू, स्थिति अब भी नाजुक, बीजेपी नेता अरेस्ट

samacharprahari

गहलोत बोले- मोदी की हवा में लोग बह गए, लेकिन अब हमें मौका दो

Vinay

Leave a Comment