ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

समृद्धि महामार्ग के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर की सौगात

Share

मुंबई। देश का सबसे हाईटेक हाइवे मुंबई से नागपुर के बीच बनाया जा रहा है। इस हाइवे के साथ सरकार ने अब यूटिलिटी
कॉरिडोर भी तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। कॉरिडोर का निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुआ किया जा रहा है। भविष्य में बिना सड़कों की खुदाई के ही कंपनियां अपनी लाइन हाइवे के करीब बिछा सकेंगी। हाइवे के करीब बनने वाले उद्योग या होटलों तक गैस, पेट्रोल या इलेक्ट्रिक की सप्लाई आसानी की जा सकेगी।
बता दें कि राज्य के दो प्रमुख शहरों की दूरी कम करने के लिए राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) मुंबई से नागपुर के बीच लगभग 701 किमी लंबा समृद्धि महामार्ग तैयार कर रही है। रोजाना यहां से लाखों वाहनों का आवागमन होगा। व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इसे देखते हुए सरकार हाइवे के करीब उद्योग और औद्योगिक केंद्र शुरू करने की योजना पर काम रही है। उद्योग के लिए सभी ढांचागत सुविधाओं को डेवलप करने के लिए एमएसआरडीसी ने कई योजनाएं बनाई हैं। हाइवे के करीब की जमीनों को लीज पर देने का भी निर्णय लिया गया है।


Share

Related posts

पानी की टंकी की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत

Prem Chand

एबिक्सकैश ने टूरिज्म कंपनियों के साथ करार किया

Prem Chand

‘विश्वगुरु’ की विफलताओं ने पाकिस्तान को बनाया ‘ब्रोकर’ राष्ट्र

samacharprahari

ईडी ने राणा कपूर को किया गिरफ्तार

samacharprahari

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari

ईरान-इजराइल जंग की आग में झुलसा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, रुपया और कच्चे तेल ने बढ़ाई धड़कनें

samacharprahari