ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

फेसबुक के बाद, लिंक्डइन से लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा

Share

मुंबई। हाल ही में 53.3 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा लीक हो गए थे, जिसमें 61 लाख भारतीयों के डेटा भी शामिल थे। इसी बीच, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के 50 करोड़ यूजर्स का भी डेटा लीक हो गया है। कथित तौर पर यह डेटा ऑनलाइन बेचा जा रहा है। 50 करोड़ लिंक्डइन प्रोफाइल से डेटा को कथित रूप से स्क्रैप किए गए अर्काइव को एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। इतना ही नहीं, हैक के पीछे शामिल लोगों ने लीक हुए 20 लाख रिकॉर्ड को तो नमूने के तौर पर पेश भी किया है। लिंक्डइन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने ‘बिक्री के लिए पोस्ट किए गए लिंक्डइन डेटा के कथित सेट की जांच की गई है और यह लिंक्डइन का लीक डेटा नहीं था।


Share

Related posts

सोने की कीमतों में मामूली सुधार, 130 रुपए की तेजी

samacharprahari

सत्ता की हठधर्मी और विदेश नीति का ढुलमुल चश्मा

samacharprahari

खडसे बोले- मैंने पार्टी से नहीं दिया है इस्तीफा

samacharprahari

386 प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

samacharprahari

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारी बदले

samacharprahari

रूस में फंसे 20 भारतीय, रिहाई की कोशिश जारी : विदेश मंत्रालय

Prem Chand