Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

जाली बिल से आईटीसी लेने के मामले में छह गिरफ्तार

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने महाराष्ट्र में जाली बिल (इन्वॉयस) के जरिये इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 15 कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने धोखाधड़ी से 282.34 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट लेने के लिए जाली इन्वॉयस बनाए थे। कंपनियों ने 3,000 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन किया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीजीजीआई, नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने जाली बिलों के खिलाफ आईटीसी हासिल करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसके तहत इस सप्ताह कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। डीजीजीआई की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान ठाणे, नासिक, पालघर में 15 कंपनियों पर छापा मारा गया था। दस्तावेजों की जांच से पता चला है कि इन 15 कंपनियों ने 3,000 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन किया है। इसके अलावा इन इकाइयों ने धोखाधड़ी से 282.34 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट भी हासिल किया। इन इकाइयों ने आर्गेनिक रसायन, पेंट्स, वार्निश, बोर्ड, पैनल, लैब रसायन और सल्फरिक एसिड का फर्जी लेनदेन दिखाया है।


Share

Related posts

कैग रिपोर्ट में बेपर्दा हुआ ‘सुशासन’!

samacharprahari

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

samacharprahari

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें: कांग्रेस

samacharprahari

Leave a Comment