ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

युवा उद्यमियों के लिए अवसरों की सुनामी है

Share

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुखिया मुकेश अंबानी ने एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड्स समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि नए भारत में वह युवा उद्यमियों के लिए अवसरों की सुनामी देख रहे हैं। प्रधानमंत्री भी भारत के भविष्य के विकास के लिए निजी क्षेत्र की अधिक भूमिका की वकालत कर रहे हैं, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए। अंबानी ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए अब हमारे पास नई तकनीकों की क्रांतिकारी शक्ति उपलब्ध है। देश की 1.3 बिलियन जनता की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आज छोटे, म

ध्यम और बड़े व्यवसायों की सख्त जरूरत है, जिससे जीवन को बेहतर करने व रोजगार के नए अवसर मिलते हैं।आने वाले दशकों में भारत के पास दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है। आज ऊर्जा, शिक्षा, हेल्थकेयर, लाइफसाइंसेस एंड बायोटेक्नोलॉजी जैसे नए क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं। इसके अलावा, कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में भी तेजी से बदलाव आ रहा है, जिससे अवसरों की कमी नहीं है। भारतीय उद्यमियों के लिए यह सभी सेक्टर वैश्विक बाजार को खोलने के नए अवसर लेकर आए हैं।


Share

Related posts

213 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी

Prem Chand

महायुति में ‘महा-विस्फोट’: नामांकन से 150 मिनट पहले पिंपरी में दोस्ती का अंत!

samacharprahari

रेल मंत्री ने रेलवे की मानसून की तैयारियों की समीक्षा की

samacharprahari

बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!

samacharprahari

आतंकी कर सकते हैं हमला! नए साल पर हाई अलर्ट

Vinay

130 करोड़ की आबादी में 80 करोड़ गरीब

samacharprahari