ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

छह साल में पेट्रोल और डीजल पर 300 प्रतिशत का टैक्स वसूला!

Share

केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा- चालू वर्ष के पहले 10 महीने में 2.94 लाख करोड़ का टैक्स कलेक्शन

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार का टैक्स कलेक्शन पिछले छह साल में 300 प्रतिशत से अधिक की गति से बढ़ा है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार ने मोदी सरकार के आने के पहले साल में 2014-15 के दौरान पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क से कुल 29,279 करोड़ रुपये और डीजल पर उत्पाद शुल्क से 42,881 करोड़ रुपये अर्जित किए थे। मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीने के दौरान पेट्रोल और डीजल पर कर संग्रह बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

राजस्व में 12 फीसदी की बढ़त
वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार का टैक्स कलेक्शन पिछले छह साल में 300 प्रतिशत से अधिक की गति से बढ़ा है। प्राकृतिक गैस पर एक्साइज ड्यूटी से सरकार ने वित्त वर्ष 2014-15 में 74,158 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 की अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर 2.95 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस पर कुल राजस्व का प्रतिशत वित्त वर्ष 2014-15 में जहां 5.4 प्रतिशत था, वह मौजूदा वित्त वर्ष में 12.2 प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क वर्ष 2014 में 9.48 रुपये प्रति लीटर से था, जिसे बढ़ाकर अब 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये लीटर की तुलना में बढ़ाकर 31.80 रुपये कर दिया गया है। पेट्रोल की मौजूदा खुदरा कीमत का 60 फीसदी हिस्सा टैक्स के रूप में वसूला जाता है, जबकि इसमें एक्साइज ड्यूटी के रूर में खुदरा मूल्य के 36 प्रतिशत तक मिलता है। इसी तरह, एक लीटर डीजल की कीमत में खुदरा बिक्री के जरिए 53 प्रतिशत से अधिक का टैक्स मिलता है, जिसमें 39 प्रतिशत टैक्स केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में मिलता है।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand

पवन एक्सप्रेस में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल

samacharprahari

विद्वेष की राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश

Prem Chand

कल्याण पूर्व में कायाकल्प करने उतरे सूरज मिश्रा

samacharprahari

रूस ने दागा दुनिया का सबसे बड़ा लेजर गाइडेड मोर्टार

Vinay

अपने कामकाज के घंटों में लचीलापन चाहते हैं ज्यादातर भारतीय कर्मचारी : रिपोर्ट

Prem Chand