Samachar Prahari
Otherबिज़नेस

पवन एक्सप्रेस में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल

Share

पैंट्री मैनेजर फरीद ने ट्रेन स्टाफ और यात्रियों को कराया मुफ्त नाश्ता व भोजन

संवाददाता, मुंबई। जयनगर (बिहार) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली 11062/11061 पवन एक्सप्रेस में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सौहार्द और सेवाभाव की एक मिसाल देखने को मिली। ट्रेन के पैंट्री कार मैनेजर मिस्टर फरीद ने राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में ट्रेन के कर्मचारियों और एसी कोच के यात्रियों के लिए विशेष रूप से मुफ्त नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया।

स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा करते हुए पैंट्री मैनेजर फरीद ने अपनी ओर से सभी ट्रेन कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, अटेंडेंट और टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटी) को भरपेट भोजन कराया। इसके साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के रूप में सभी कर्मचारियों और यात्रियों को लड्डू, बुंदिया, जलेबी और ताजा नाश्ता परोसा गया। रेल यात्रियों और  कर्मचारियों ने फरीद के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और अधिक यादगार बनाने वाला कदम बताया।


Share

Related posts

सिम्फनी एयर कूलर का नया मॉडल लॉन्च

samacharprahari

हाईवे किनारे मिली महिला सिपाही की लाश, यूपी में कानून व्यवस्था पर उठा सवाल

samacharprahari

अहमदनगर में सड़क दुर्घटना, छह लोगों की मौत, सात घायल

Aditya Kumar

Leave a Comment