ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसभारतराज्य

मेट्रो कोच का निर्माण जल्द होगा शुरू

Share

मुंबई: मेट्रो 4 कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो कोच का निर्माण शुरू होगा। साल 2023 में कॉरिडोर की पहली रेक मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो 4 और मेट्रो 4 ए के लिए 39 ट्रेन यानी करीब 234 डिब्बे तैयार करने का जिम्मा बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन इंडिया कंपनी को दिया है। टेंडर अलॉट होने के 84 सप्ताह के भीतर कंपनी को पहली ट्रेन की सप्लाई करनी होगी। प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, कॉरिडोर का यूटिलिटी वर्क 82 प्रतिशत, पिलर वर्क 40 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। दोनों कॉरिडोर के निर्माण पर एमएमआरडीए करीब 14 हजार 549 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस मार्ग में कुल 32 स्टेशन होंगे। जर्मनी के बैंक से इसके लिए 545 मिलियन यूरो का लोन मिलेगा।


Share

Related posts

राज्य की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे नितिन गडकरी

Prem Chand

डाबर को 321 करोड़ का जीएसटी नोटिस

Prem Chand

मूसलाधार बारिश से ‘दरिया’ बनी मुंबई में अवकाश घोषित

samacharprahari

रेलवे ने 5 महीने में 1.78 करोड़ टिकट किए रद्द, कमाई से ज्यादा पैसे लौटाए!

samacharprahari

जीएसटी फर्जीवाड़ाः एक कमरे से चल रही थीं 550 डमी कंपनियां

samacharprahari

महंगाई और बढ़ती कीमतों से हाउसिंग सेक्टर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

samacharprahari