ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

Share

पुणे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वर्तमान यातायात दबाव घटेगा और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। पुणे में चांदनी चौक पर निर्माणाधीन बहुस्तरीय फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण करने के बाद गडकरी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और स्थानीय महानगर पालिका प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि यह कार्य अगले एक साल में पूरा हो जाए।
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को यदि अच्छी सेवाएं चाहिए तो उन्हें सड़क कर देना होगा। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात भार घटेगा। फिलहाल उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच यातायात का एक बड़ा हिस्सा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से गुजरता है।’ दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी को देश की वाणिज्यिक राजधानी से जोड़ने वाला 1250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग है।


Share

Related posts

इंडिया गेट पर अब नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति !

samacharprahari

31 दिसंबर तक 41% MSME नहीं भर पाएंगे आयकर रिटर्न!

samacharprahari

नीति आयोग की बैठक को बीच में छोड़ आईं ममता

Prem Chand

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra

4 घंटे का सीजफायर और फिर शुरू हुआ इजरायल फायर

samacharprahari

इन राज्यों में 70 घंटे से ज्यादा काम कर रहे कर्मचारी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Prem Chand