ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

बीएमसी अधिकारी ने पानी के बदले पी लिया सैनिटाइजर

Share

मुंबई। एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक शीर्ष अधिकारी बुधवार को गलती से सैनिटाइजर को पानी समझ कर पी गए। बाद में पता चला कि जो तरल पदार्थ उन्होंने पीया था वो पानी नहीं सैनिटाइजर था। गनीमत रही कि सैनिटाइजर उनके शरीर के अंदर नहीं गया और मुंह में ही रह गया। बाद में उन्हें पीने के लिए साफ पानी दिया गया।
संयुक्त महानगर पालिका आयुक्त रमेश पवार के वार्षिक शिक्षा बजट 2021-2022 पेश करने के ठीक पहले यह घटना घटी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें पवार साफ तौर पर सामने पड़ी एक बोतल उठाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वो बोतल खोलते और फिर उसमें से एक घूंट मुंह में डालते दिख रहे हैं। जैसे ही उन्होंने एक घूंट मुंह में डाला, वो चोक करने लगे। उनके सहयोगियों ने उनकी मदद की। बाद में पवार वॉशरूम में जाकर अपना मुंह साफ किया।
पिछले रविवार (31 जनवरी) को महाराष्ट्र में एक बड़ी चूक तब हुई थी, जब 12 नाबालिग बच्चों को यवतमाल जिले के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो वैक्सीन के बदले सैनिटाइजर पिला दी गई थीं। इसके बाद सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन नर्सों और अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।


Share

Related posts

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

फतेहगंज की चौकी बनी अपहरण और वसूली का अड्डा, दरोगा और दो सिपाही फरार

samacharprahari

लैब टेक्नीशियन मामले में चेतावनी के बावजूद निष्क्रिय रही सरकार: अखिलेश

samacharprahari

एनसीपी लीडर अनिल देशमुख पर जानलेवा हमला

Prem Chand

देश में 2030 तक सालाना 78.5 लाख नौकरियों का सृजन करने की जरूरत: आर्थिक समीक्षा

Prem Chand

पीएम केयर्स फंड मामले में 4 सप्ताह में जवाब दे केंद्र

samacharprahari