ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

इजराइली दूतावास ब्लास्टः जांच टीम को घटनास्थल से मिली एनर्जी ड्रिंक कैन

Share

नई दिल्ली। इजरायली दूतावास के पास हुए विस्फोट की जांच कर रही एनएसजी के नेशनल बॉम्ब डेटा सेंटर (एनबीडीसी) की एक टीम को घटनास्थल पर से एक एनर्जी ड्रिंक कैन मिली है। शक है कि इसका इस्तेमाल इस ब्लास्ट में किया गया था। इसके अलावा, इस्राइली दूतावास को संबोधित करते हुए धमाके की जगह पर एक नोट मिला था। मामला दर्ज कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, साइट से मिले सर्किट बोर्ड डिवाइस को छिपाने के लिए इस कैन का इस्तेमाल एक टाइमर से कनैक्ट करने के लिए किया गया होगा। डिवाइस में पेंट्रीथ्रिटोल टेट्रा नाइट्रेट (पीईटीएन) का इस्तेमाल किया गया था। एक लैब टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है और ये एल्यूमीनियम के साथ पाया गया था।
एनएसजी की टीम ने विस्फोट के बाद के जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया था और वहां से मिले सुराग को मामले की जांच करने वाली दिल्ली पुलिस की टीम के साथ भी साझा किया जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हमने कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी ठोस नहीं मिला है, क्योंकि दूतावास के पास के इलाके के ज्यादातर सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे।
जांच एजेंसियां ​​इस क्षेत्र के आईपीडीआर की जांच कर रही हैं कि क्या संदिग्ध व्यक्तियों ने नॉर्मल कॉल के बजाय कम्यूनिकेशन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया था। वे आसपास के होटलों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।


Share

Related posts

बिल्डरों से ₹369 करोड़ वसूल, फिर भी ₹668 करोड़ अटके!

samacharprahari

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज से 22 मरीजों की मौत

samacharprahari

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को सतत आर्थिक सुधारों की जरूरत : आईएमएफ

samacharprahari

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Prem Chand

2500 किलो नशीले पदार्थों पर नौसेना का प्रहार: INS तारकश ने तस्करों को पकड़ा

samacharprahari

IMF ने घटाया भारत का GDP ग्रोथ अनुमान

samacharprahari