ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ईडी ने अटैच की राउत की 72 करोड़ की संपत्ति

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमसी बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम, 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी एवं आईपीसी की धारा 409, 420,465,466,471 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसी आधार पर ईडी ने भी जांच शुरू की थी।
पीएमएलए जांच में पता चला कि एचडीआईएल से 95 करोड़ रुपये की निकासी में प्रवीण राउत ने सक्रिय भूमिका निभाई। एचडीआईएल के रिकॉर्ड में पालघर में भूमि के अधिग्रहण के लिए धन देने की बात भी दर्ज है। जांच से पता चला कि प्रवीण ने बैंक खाते से 1.6 करोड़ का भुगतान माधुरी प्रवीण राउत के खाते में किया था। बाद में माधुरी ने कथित तौर पर इसमें से 55 लाख रुपये का ट्रांसफर वर्षा संजय राउत के खाते में कर दिया था।


Share

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा पर मोदी सरकार का ‘व्हाइट पेपर’, कांग्रेस ने रखा ‘ब्लैक पेपर’

samacharprahari

एल्गार परिषद मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की नवलखा की जमानत अर्जी

samacharprahari

सीवर डेथ पर देना होगा 30 लाख मुआवजा : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को हराया

samacharprahari

कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैंः खड़गे

samacharprahari

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम को झटका, कोर्ट ने जमानत की खारिज

Amit Kumar